जहानाबाद में घर लौट रहे मजदूर से फ्रॉड:बैग लेकर युवक भागा, 8500 रुपए कैश थे

जहानाबाद में घर लौट रहे मजदूर से फ्रॉड:बैग लेकर युवक भागा, 8500 रुपए कैश थे

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक मजदूर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात युवक उसका बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें 8,500 रुपये नकद और कपड़े थे। मजदूर तमिलनाडु से काम कर घर लौट रहा था। परसबीघा थाना क्षेत्र के सरता गांव निवासी कमलेश मांझी पिछले 13 महीनों से तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार को वह लंबी अवधि के बाद अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद, कमलेश जहानाबाद रेलवे स्टेशन से अपने गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। कमलेश को विश्वास में लेकर अपनी बाइक पर बैठा लिया इसी दौरान एक अज्ञात युवक कमलेश के पास आया और उनसे बातचीत शुरू कर दी। युवक ने कमलेश से उनके घर-गांव के बारे में पूछा। जब कमलेश ने बताया कि वह सरता गांव के रहने वाले हैं, तो युवक ने कहा कि वह भी उसी दिशा में जा रहा है और उन्हें अपनी बाइक से छोड़ देगा। युवक ने कमलेश को विश्वास में लेकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद, उसने कमलेश को रास्ते में यह कहकर उतार दिया कि वह यहीं से आगे चले जाएं। कमलेश के बाइक से उतरते ही, युवक उनके बैग के साथ तेजी से फरार हो गया। जब तक कमलेश को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी मौके से गायब हो चुका था। डायल 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी पीड़ित कमलेश ने तत्काल डायल 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कमलेश ने बाद में नगर थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बाहर से लौटने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें और सतर्क रहें। जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक मजदूर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात युवक उसका बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें 8,500 रुपये नकद और कपड़े थे। मजदूर तमिलनाडु से काम कर घर लौट रहा था। परसबीघा थाना क्षेत्र के सरता गांव निवासी कमलेश मांझी पिछले 13 महीनों से तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार को वह लंबी अवधि के बाद अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद, कमलेश जहानाबाद रेलवे स्टेशन से अपने गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। कमलेश को विश्वास में लेकर अपनी बाइक पर बैठा लिया इसी दौरान एक अज्ञात युवक कमलेश के पास आया और उनसे बातचीत शुरू कर दी। युवक ने कमलेश से उनके घर-गांव के बारे में पूछा। जब कमलेश ने बताया कि वह सरता गांव के रहने वाले हैं, तो युवक ने कहा कि वह भी उसी दिशा में जा रहा है और उन्हें अपनी बाइक से छोड़ देगा। युवक ने कमलेश को विश्वास में लेकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद, उसने कमलेश को रास्ते में यह कहकर उतार दिया कि वह यहीं से आगे चले जाएं। कमलेश के बाइक से उतरते ही, युवक उनके बैग के साथ तेजी से फरार हो गया। जब तक कमलेश को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी मौके से गायब हो चुका था। डायल 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी पीड़ित कमलेश ने तत्काल डायल 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कमलेश ने बाद में नगर थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बाहर से लौटने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें और सतर्क रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *