जहानाबाद में फाइलेरिया दवा से 7 लोग बीमार:एक ही परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती, सिर दर्द, चक्कर और बेहोशी की शिकायतें

जहानाबाद में फाइलेरिया दवा से 7 लोग बीमार:एक ही परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती, सिर दर्द, चक्कर और बेहोशी की शिकायतें

जहानाबाद जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान एक ही परिवार के सात लोग दवा खाने के बाद बीमार पड़ गए। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से बचाव के लिए घर-घर जाकर दवा खिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। शाहपुर गांव में आशा कार्यकर्ता द्वारा परिवार को एल्बेंडाजोल दवा दी गई थी। दवा के सेवन के कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों को सिर दर्द, चक्कर और बेहोशी जैसी शिकायतें होने लगीं। परिवार ने दवा खिलाने वाली टीम को किया सूचित परिवार के मुखिया के घर पहुंचने पर उन्होंने परिजनों की खराब हालत देखी। उन्होंने तुरंत दवा खिलाने वाली टीम को सूचित किया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत दो दिन पहले ही की गई थी। इस अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को दवा खिलाने के साथ-साथ घरों में भी एल्बेंडाजोल दवा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को दवा सेवन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। जहानाबाद जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान एक ही परिवार के सात लोग दवा खाने के बाद बीमार पड़ गए। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से बचाव के लिए घर-घर जाकर दवा खिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। शाहपुर गांव में आशा कार्यकर्ता द्वारा परिवार को एल्बेंडाजोल दवा दी गई थी। दवा के सेवन के कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों को सिर दर्द, चक्कर और बेहोशी जैसी शिकायतें होने लगीं। परिवार ने दवा खिलाने वाली टीम को किया सूचित परिवार के मुखिया के घर पहुंचने पर उन्होंने परिजनों की खराब हालत देखी। उन्होंने तुरंत दवा खिलाने वाली टीम को सूचित किया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत दो दिन पहले ही की गई थी। इस अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को दवा खिलाने के साथ-साथ घरों में भी एल्बेंडाजोल दवा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को दवा सेवन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *