जौनपुर के लाइन बाजार थानाक्षेत्र में पुलिस की वर्दी पर दो सिपाहियों की करतूत ने दाग लगा दी, यहां एक मोबाइल शॉप पर दो सिपाही फोन खरीदने पहुंचे थे। बहाने से एक सिपाही ने अपना पुराना आईफोन निकालकर पर रखा और नया आईफोन चुपके से जेब में रख लिया।
व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज में देखा सिपाहियों की करतूत
इसके बाद बोले कि मोबाइल पसंद नहीं आया, फिर शॉप से निकल गए। शंका होने पर कुछ देर बार जब दुकानदार को पता चला तो उसने CCTV चेक किए, जिसमें सिपाही मोबाइल चुराता दिखा। दुकानदार ने थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। SP ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
सिपाही आईफोन-15 मैक्स चुराकर चलते बने
जानकारी के मुताबिक जेसीज चौराहे पर मोबाइल शोरूम है। शनिवार, 7 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे दो सिपाही पहुंचे। उन्होंने एक महिला स्टाफ से आईफोन दिखाने को कहा। दोनों सिपाही काफी देर तक तक मोबाइल देखते रहे।
इसके बाद वहां से चले गए। दुकानदार शिवम ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अपना पुराना आईफोन-13 प्रो रखकर दुकान से आईफोन-15 मैक्स चुरा लिया।
चोरी किए मोबाइल की कीमत एक लाख 62 हजार
दुकानदार के मुताबिक चुराए गए मोबाइल की कीमत 1 लाख 62 हजार रुपए है। चोरी का पता चलने पर अपने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा, जिसमे सिपाहियों की करतूत साफ़ दिख रही है दुकानदार ने अपने वॉट्सऐप ग्रुप में लोगों को वीडियो भेजा।
वीडियो वायरल होते ही सिपाहियों की हुई पहचान, मुकदमा दर्ज
वीडियो के वायरल होते ही सिपाहियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। व्यापारी सबूत के साथ SP सिटी से मिला, उनके निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।रविवार को दुकानदार को उसका मोबाइल बरामद करा दिया गया।
SP सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों सिपाहियों धनंजय बिन्द और मिथिलेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


