जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव से एक प्रेमी जोड़े के मंदिर में शादी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। वायरल वीडियो में युवती ने अपनी पहचान अंबा गांव निवासी करिश्मा कुमारी के रूप में बताई। उसने कहा कि वह एक युवक से प्रेम करती थी और इस संबंध की जानकारी अपने माता-पिता को दी थी। परिजनों की नाराजगी के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर मंदिर में शादी कर ली। लड़की बोली- ससुराल के लोगों को परेशान न करें
युवती ने वीडियो के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है। उसने अपील की कि उसके पिता और अन्य परिजन उसके पति तथा ससुराल पक्ष को बेवजह परेशान न करें। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब स्थानीय सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव से एक प्रेमी जोड़े के मंदिर में शादी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। वायरल वीडियो में युवती ने अपनी पहचान अंबा गांव निवासी करिश्मा कुमारी के रूप में बताई। उसने कहा कि वह एक युवक से प्रेम करती थी और इस संबंध की जानकारी अपने माता-पिता को दी थी। परिजनों की नाराजगी के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर मंदिर में शादी कर ली। लड़की बोली- ससुराल के लोगों को परेशान न करें
युवती ने वीडियो के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है। उसने अपील की कि उसके पिता और अन्य परिजन उसके पति तथा ससुराल पक्ष को बेवजह परेशान न करें। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब स्थानीय सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


