जमुई में महिला का शव जलाने घाट पहुंचे ससुराल वाले:पुलिस को देख चारपाई पर छोड़ भागे, तकिए से मुंह दबाकर हत्या की आशंका

जमुई में महिला का शव जलाने घाट पहुंचे ससुराल वाले:पुलिस को देख चारपाई पर छोड़ भागे, तकिए से मुंह दबाकर हत्या की आशंका

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव को श्मशान घाट में जलाने की तैयारी की जा रही थी। गुरुवार रात पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग चारपाई पर शव छोड़कर फरार हो गए। मृतका की पहचान बड़ीबाग पिपरा निवासी पप्पू यादव की 32 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे बहनोई के दोस्त विकास ने फोन कर उसकी बहन की हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी थी। जब मिथिलेश ससुराल पहुंचे, तो परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही, जिससे उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने खैरा थाना को सूचना दी। पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई है। अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे ससुराल वाले मामले को छिपाने के लिए शव को श्मशान घाट ले जाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सविता देवी के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें 6 वर्ष की बेटी लक्ष्मी कुमारी, 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार और 4 वर्षीय एक अन्य पुत्र शामिल हैं। खैरा थाना के अवर निरीक्षक कुंज बिहारी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस पति और ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव को श्मशान घाट में जलाने की तैयारी की जा रही थी। गुरुवार रात पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग चारपाई पर शव छोड़कर फरार हो गए। मृतका की पहचान बड़ीबाग पिपरा निवासी पप्पू यादव की 32 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे बहनोई के दोस्त विकास ने फोन कर उसकी बहन की हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी थी। जब मिथिलेश ससुराल पहुंचे, तो परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही, जिससे उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने खैरा थाना को सूचना दी। पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई है। अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे ससुराल वाले मामले को छिपाने के लिए शव को श्मशान घाट ले जाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सविता देवी के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें 6 वर्ष की बेटी लक्ष्मी कुमारी, 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार और 4 वर्षीय एक अन्य पुत्र शामिल हैं। खैरा थाना के अवर निरीक्षक कुंज बिहारी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस पति और ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *