जमुई में SSB ने विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून के पाठ:गरही बिशनपुर में गरही पुलिस के सहयोग से वाद-विवाद कॉम्पटीशन भी हुई

जमुई में SSB ने विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून के पाठ:गरही बिशनपुर में गरही पुलिस के सहयोग से वाद-विवाद कॉम्पटीशन भी हुई

जमुई में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जमुई के ए-समवाय परासी ने गरही पुलिस के सहयोग से उच्च विद्यालय गरही बिशनपुर में पुलिस जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम मंगलवार को 16वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बाके बिहारी के निर्देशानुसार और निरीक्षक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने कानून के पालन, समाज में सुरक्षा बलों की भूमिका और जागरूक नागरिक के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, महिला और बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। जवानों ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। सशस्त्र सीमा बल और गरही पुलिस का आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सशस्त्र सीमा बल और गरही पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और सभी छात्रों ने कानून का पालन करने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। जमुई में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जमुई के ए-समवाय परासी ने गरही पुलिस के सहयोग से उच्च विद्यालय गरही बिशनपुर में पुलिस जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम मंगलवार को 16वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बाके बिहारी के निर्देशानुसार और निरीक्षक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने कानून के पालन, समाज में सुरक्षा बलों की भूमिका और जागरूक नागरिक के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, महिला और बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। जवानों ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। सशस्त्र सीमा बल और गरही पुलिस का आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सशस्त्र सीमा बल और गरही पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और सभी छात्रों ने कानून का पालन करने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *