जमुई में SP ने किया वाहन जांच:एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला, हेलमेट-सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य

जमुई में SP ने किया वाहन जांच:एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला, हेलमेट-सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य

जमुई में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व स्वयं एसपी विश्वजीत दयाल ने किया। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के समीप जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की व्यापक जांच की। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल लोडिंग, बिना लाइसेंस और वैध कागजात के अभाव जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि दिसंबर से जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की जान और माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जांच अभियान नियमित रूप से रहेगा जारी उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें। एसपी ने यह भी कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, वाहन कागजात अद्यतन रखना और गति सीमा का पालन सभी चालकों की जिम्मेदारी है। ऐसे सघन जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। प्रशासन की इस सख्ती से लापरवाह चालकों में भय व्याप्त है, वहीं जिम्मेदार नागरिकों ने इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया है। जमुई में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व स्वयं एसपी विश्वजीत दयाल ने किया। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के समीप जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की व्यापक जांच की। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल लोडिंग, बिना लाइसेंस और वैध कागजात के अभाव जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि दिसंबर से जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की जान और माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जांच अभियान नियमित रूप से रहेगा जारी उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें। एसपी ने यह भी कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, वाहन कागजात अद्यतन रखना और गति सीमा का पालन सभी चालकों की जिम्मेदारी है। ऐसे सघन जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। प्रशासन की इस सख्ती से लापरवाह चालकों में भय व्याप्त है, वहीं जिम्मेदार नागरिकों ने इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *