जमुई में बदमाशों ने लूट के बाद बमबाजी की:घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, डाक्यूमेंट्स भी जलाए

जमुई में बदमाशों ने लूट के बाद बमबाजी की:घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, डाक्यूमेंट्स भी जलाए

जमुई के चकाई स्थित झगरूडीह गांव में रविवार-सोमवार देर रात करीब 2 बजे 8-9 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने सुरेश पासवान के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी। पीड़िता रूपा कुमारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले उनके पिता सुरेश पासवान को खोज रहे थे। उनके घर पर नहीं मिलने पर अपराधियों ने घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया और बक्से का ताला तोड़कर सोने की चेन, चांदी की पायल और नकदी सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया। घर के पास एक जिंदा बम भी छोड़ दिया बदमाशों ने जाते-जाते घर में रखे जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जला दिए। हमलावरों ने घर के पास एक जिंदा बम भी छोड़ दिया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। बमबाजी और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंद महिलाओं को कमरे से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर चकाई थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जमुई के चकाई स्थित झगरूडीह गांव में रविवार-सोमवार देर रात करीब 2 बजे 8-9 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने सुरेश पासवान के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी। पीड़िता रूपा कुमारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले उनके पिता सुरेश पासवान को खोज रहे थे। उनके घर पर नहीं मिलने पर अपराधियों ने घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया और बक्से का ताला तोड़कर सोने की चेन, चांदी की पायल और नकदी सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया। घर के पास एक जिंदा बम भी छोड़ दिया बदमाशों ने जाते-जाते घर में रखे जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जला दिए। हमलावरों ने घर के पास एक जिंदा बम भी छोड़ दिया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। बमबाजी और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंद महिलाओं को कमरे से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर चकाई थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *