जमुई में DJ का वॉल्यूम बढ़ाने पर मारपीट, 3 घायल:दरगाह में चादरपोशी के समय हुई घटना, हॉस्पिटल में एडमिट

जमुई में DJ का वॉल्यूम बढ़ाने पर मारपीट, 3 घायल:दरगाह में चादरपोशी के समय हुई घटना, हॉस्पिटल में एडमिट

जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा इलाके में चादरपोशी के दौरान डीजे का वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों की पहचान मो. आजम, मो. जीशान और मो. साहेब के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहे थे यह घटना उस समय हुई जब खैरमा से कुछ लोग पतौना स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहे थे। अशोक साव के पिकअप वाहन पर डीजे लगा हुआ था। डीजे का वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से जानकारी एकत्र कर रही पुलिस घायल युवकों ने अंकित कुमार, अजीत कुमार, विकास कुमार मांझी, अशोक साव, रोहित कुमार और मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से जानकारी एकत्र कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घायलों की ओर से टाउन थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा इलाके में चादरपोशी के दौरान डीजे का वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों की पहचान मो. आजम, मो. जीशान और मो. साहेब के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहे थे यह घटना उस समय हुई जब खैरमा से कुछ लोग पतौना स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहे थे। अशोक साव के पिकअप वाहन पर डीजे लगा हुआ था। डीजे का वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से जानकारी एकत्र कर रही पुलिस घायल युवकों ने अंकित कुमार, अजीत कुमार, विकास कुमार मांझी, अशोक साव, रोहित कुमार और मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से जानकारी एकत्र कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घायलों की ओर से टाउन थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *