जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मोड़ पर बुधवार देर रात पैसों के विवाद में फायरिंग हुई। गोलीबारी की इस घटना में ईदगाह मोड़ पर हुई। इसमें चप्पल की दुकान चलाने वाले इरशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद घटना को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए। वहीं घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जिले के एसपी राजकुमार मेहता खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पहले आपस में उलझे, फिर चलाई गोली दरअसल इस पूरे विवाद में जो दुकानदार घायल हुआ, उसका कोई लेना-देना नहीं है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि देर शाम करीब पांच बजे से ही चल रहा था। एक जेसीबी संचालक और थार वाहन से आए दो लोगों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दी गई। इसके बाद रात करीब आठ बजे थार वाहन से आए लोगों ने दोबारा ईदगाह मोड़ पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। नाश्ता करने गया था घायल दुकानदार प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल दुकानदार इरशाद अंसारी रोज की तरह एक दुकान पर नाश्ता कर रहा था, तभी अचानक गोली चली। गोली उसके गाल में लगी और गर्दन को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति फायरिंग के तुरंत बाद अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल इरशाद को तुरंत मधुपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। गोली चलाने वालों की हुई पहचान घटना को लेकर एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पैसों के विवाद में आजाद अंसारी और फिरोज अंसारी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गोली चली, जो इरशाद अंसारी के गाल में लगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पूरे जिले को अलर्ट पर रखा है। जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मोड़ पर बुधवार देर रात पैसों के विवाद में फायरिंग हुई। गोलीबारी की इस घटना में ईदगाह मोड़ पर हुई। इसमें चप्पल की दुकान चलाने वाले इरशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद घटना को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए। वहीं घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जिले के एसपी राजकुमार मेहता खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पहले आपस में उलझे, फिर चलाई गोली दरअसल इस पूरे विवाद में जो दुकानदार घायल हुआ, उसका कोई लेना-देना नहीं है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि देर शाम करीब पांच बजे से ही चल रहा था। एक जेसीबी संचालक और थार वाहन से आए दो लोगों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दी गई। इसके बाद रात करीब आठ बजे थार वाहन से आए लोगों ने दोबारा ईदगाह मोड़ पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। नाश्ता करने गया था घायल दुकानदार प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल दुकानदार इरशाद अंसारी रोज की तरह एक दुकान पर नाश्ता कर रहा था, तभी अचानक गोली चली। गोली उसके गाल में लगी और गर्दन को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति फायरिंग के तुरंत बाद अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल इरशाद को तुरंत मधुपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। गोली चलाने वालों की हुई पहचान घटना को लेकर एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पैसों के विवाद में आजाद अंसारी और फिरोज अंसारी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गोली चली, जो इरशाद अंसारी के गाल में लगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पूरे जिले को अलर्ट पर रखा है।


