जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में उलीडीह ओपी अंतर्गत संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी से तीन साधुओं ने डेढ़ लाख रुपए के सोने के गहने ठग लिए। साधुओं ने सोना बनाने का ढोंग रचकर महिला को झांसे में लिया। कंचन देवी ने पुलिस को बताया कि साधुओं ने उन्हें पत्थर को सोना बनाने का लालच दिया। उन्होंने महिला को अपने जाल में फंसाया और घर में रखे सोने की चेन, जिउतिया सहित अन्य आभूषण ले लिए। इसके बाद साधुओं ने गहनों की एक पोटली महिला को थमाई और मौके से फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया साधुओं के जाने के बाद जब कंचन देवी ने पोटली खोली, तो उसमें असली सोना नहीं था। ठगी का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया। घटना के समय कंचन देवी घर में अकेली थीं। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर महिला के पति चंदन कुमार घर पहुंचे और तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। उलीडीह ओपी प्रभारी सारिक अली ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी सारिक अली ने यह भी बताया कि शहर में इस तरह की धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साधुओं की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में उलीडीह ओपी अंतर्गत संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी से तीन साधुओं ने डेढ़ लाख रुपए के सोने के गहने ठग लिए। साधुओं ने सोना बनाने का ढोंग रचकर महिला को झांसे में लिया। कंचन देवी ने पुलिस को बताया कि साधुओं ने उन्हें पत्थर को सोना बनाने का लालच दिया। उन्होंने महिला को अपने जाल में फंसाया और घर में रखे सोने की चेन, जिउतिया सहित अन्य आभूषण ले लिए। इसके बाद साधुओं ने गहनों की एक पोटली महिला को थमाई और मौके से फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया साधुओं के जाने के बाद जब कंचन देवी ने पोटली खोली, तो उसमें असली सोना नहीं था। ठगी का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया। घटना के समय कंचन देवी घर में अकेली थीं। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर महिला के पति चंदन कुमार घर पहुंचे और तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। उलीडीह ओपी प्रभारी सारिक अली ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी सारिक अली ने यह भी बताया कि शहर में इस तरह की धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साधुओं की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।


