जमशेदपुर में पांचवीं मंजिल का छज्जा गिरा:मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौके पर मौत, दुकान से सामान लाने जाते वक्त हुआ हादसा

जमशेदपुर में पांचवीं मंजिल का छज्जा गिरा:मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौके पर मौत, दुकान से सामान लाने जाते वक्त हुआ हादसा

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित अशोका टॉवर फेज-2 में गुरुवार को एक हादसा हुआ। इमारत की पांचवीं मंजिल का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय मनोहर धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कुंवर बस्ती में हुई। जानकारी के अनुसार, मनोहर धीवर पास की दुकान से कुछ सामान लेने निकले थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से छज्जे का हिस्सा टूटकर उन पर गिर गया। मलबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से मनोहर धीवर को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छज्जा गिरने के पीछे निर्माण में लापरवाही थी या रखरखाव में कोई कमी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इमारत की सुरक्षा जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित अशोका टॉवर फेज-2 में गुरुवार को एक हादसा हुआ। इमारत की पांचवीं मंजिल का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय मनोहर धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कुंवर बस्ती में हुई। जानकारी के अनुसार, मनोहर धीवर पास की दुकान से कुछ सामान लेने निकले थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से छज्जे का हिस्सा टूटकर उन पर गिर गया। मलबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से मनोहर धीवर को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छज्जा गिरने के पीछे निर्माण में लापरवाही थी या रखरखाव में कोई कमी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इमारत की सुरक्षा जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *