जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक आभूषण दुकान से दिनदहाड़े लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। एक शातिर युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और करीब 23-24 लाख रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वारदात मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में हुई। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के बेटे अभिजीत ने बताया कि एक युवक ग्राहक बनकर आया और गहने देखने लगा। युवक ने चालाकी से एक आभूषण पसंद किया और एक हजार रुपए एडवांस देकर शाम को लेने की बात कही। इसके बाद वह दुकान से चला गया। कुछ देर बाद अभिजीत को शक हुआ और उसने जांच की, तो एक डिब्बे से कीमती आभूषण गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ हुआ कि युवक झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गया था। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत 23 से 24 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी इसी दुकान पर आया था। उसने 5700 रुपए के गहने खरीदे थे, जिससे उसने दुकानदार का भरोसा जीत लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है। जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक आभूषण दुकान से दिनदहाड़े लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। एक शातिर युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और करीब 23-24 लाख रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वारदात मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में हुई। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के बेटे अभिजीत ने बताया कि एक युवक ग्राहक बनकर आया और गहने देखने लगा। युवक ने चालाकी से एक आभूषण पसंद किया और एक हजार रुपए एडवांस देकर शाम को लेने की बात कही। इसके बाद वह दुकान से चला गया। कुछ देर बाद अभिजीत को शक हुआ और उसने जांच की, तो एक डिब्बे से कीमती आभूषण गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ हुआ कि युवक झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गया था। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत 23 से 24 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी इसी दुकान पर आया था। उसने 5700 रुपए के गहने खरीदे थे, जिससे उसने दुकानदार का भरोसा जीत लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है।


