हरियाणा में DSE ने पूछे TGT से चॉइस सेंटर:295 जेबीटी हुए हैं टीजीटी प्रमोट, प्रदेश में खाली हैं 401 पोस्ट

हरियाणा में DSE ने पूछे TGT से चॉइस सेंटर:295 जेबीटी हुए हैं टीजीटी प्रमोट, प्रदेश में खाली हैं 401 पोस्ट

हरियाणा में जेबीटी से टीजीटी प्रमोट हुए टीचरों से हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय ने चॉइस सेंटर पूछा है। ऐसे टीचरों को 16 जनवरी रात 12 बजे तक सेंटर चाॅइस भरने का अवसर दिया है। उसके बाद पोर्टल पर ऑप्शन बंद हो जाएगा। हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2025 में 295 जेबीटी को टीजीटी के पद पर प्रमोट किया था। इनको चॉइस सेंटर के लिए 401 ऑप्शन दिए गए हैं। नए टीजीटी के जॉइन करने पश्चात भी 106 पोस्ट प्रदेश में खाली रहेंगी। टीजीटी के पास कोई भी चाॅइस सेंटर नहीं भरने का विकल्प भी मौजूद रहेगा। लेकिन उसके लिए उन्हें ऑनलाइन अपनी सहमति दर्ज करवानी होगी। सभी टीजीटी को पोस्टिंग एमआईएस पोर्टल पर दर्ज उनकी प्वाइंट अनुसार दी जाएगी। पदोन्नति प्रक्रिया और आवश्यकताएं:

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *