हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:पेट में चाकू लगने से मौके पर ही तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:पेट में चाकू लगने से मौके पर ही तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

गढ़मुक्तेश्वर में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक के पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उमेश (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार रात संदिग्ध हालात में उसके पेट में चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत थाना बहादुरगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि चाकू कैसे और किन परिस्थितियों में लगा। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *