ग्वालियर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:ससुराल में करते थे प्रताड़ित, 15 दिन पहले आई थी मायके; एक साल पहले हुई थी शादी

ग्वालियर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:ससुराल में करते थे प्रताड़ित, 15 दिन पहले आई थी मायके; एक साल पहले हुई थी शादी

ग्वालियर में एक 22 साल की नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना तिघरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय की है, जब उसके पिता काम पर थे और मां बाजार गई थी। छोटा भाई घर पर था, लेकिन उसे बहन के इस कदम का पता तक नहीं चला। मृतका की शादी एक साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित कर रहा था। मृतका 15 दिन पहले ही मायके आ गई थी। इसी बात से वह परेशान थी। घटना की सूचना मिलते ही तिघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह मानकर जांच कर रही है कि ससुराल में प्रताड़ना ही इस कदम के पीछे का कारण हो सकता है। ग्वालियर के तिघरा थाना स्थित तिघरा गांव निवासी 22 वर्षीय मुस्कान कुशवाह की शादी एक साल पहले सिकंदर कंपू निवासी भूपेन्द्र कुशवाह से हुई थी। शादी के बाद से ही मुस्कान को ससुराल में कम दहेज लाने पर प्रताड़ित किया जाने लगा था। यही कारण था कि 15 दिन पहले अपने मायके आकर रहने लगी थी। वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। मंगलवार दोपहर मुस्कान ने अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि घर में उस वक्त केवल उसका छोटा भाई मौजूद था, जिसे घटना की भनक तक नहीं लगी। भाई ने देखा तो घटना का पता लगा
दोपहर के बाद जब मुस्कान का छोटा भाई अंदर कमरे में पहुंचा तो बहन को फांसी पर लटके देखा। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही तिघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मर्ग कायम कर शव को कब्जे लेकर उसका पीएम कराने के बाद परिजनों को बॉडी सौंप दी है। टीआई तिघरा शिवराम कंसाना का कहना है कि मृतका के परिजन ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *