गुरुग्राम में बुजुर्ग मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। बुजुर्ग ने आरोपी मोनू को पहले ठेके के पास शराब न पीने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी रास्ते में ही खड़ा होकर शराब पीने लगा तो बुजुर्ग ने उसे दूर जाकर शराब पीने के लिए फिर टोका। इससे गुस्साए मोनू ने जगदीश को जमकर पीटा। छाती पर बैठकर पत्थर से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। आरोपी बुजुर्ग को अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी मोनू उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब पढ़िए कैसे हुई जगदीश की हत्या… गुरुग्राम में किराए पर रहता है उद्योग विहार थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। मोनू (27) बुलंदशहर के अधियार गांव का रहने वाला है। वह डूंडाहेड़ा गांव में ही एक किराए के मकान में रहता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोनू पेंटर है। अब 2 पॉइंट में पढ़िए…पुलिस ने क्या बताया
गुरुग्राम में ‘दूर जाकर शराब पियो’ कहने पर मर्डर:बुजुर्ग की छाती पर बैठकर भारी पत्थर से मारता रहा, मुंह बुरी तरह कुचला


