गयाजी के गुरुआ प्रखंड बाजार स्थित गायत्री नगर मुहल्ले में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ जारी है। बुधवार देर शाम आयोजित दीप यज्ञ में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने मां गायत्री की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा नेता सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी, अमित कुमार, कवि कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार पांडेय, संजय प्रसाद अग्रवाल, सौरभ कुमार अग्रवाल और आकाश कुमार साहू सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। इस नौ कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा किया गया था। इसकी शुरुआत 108 कलश यात्रा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। यज्ञ मंडप से निकली रथ पर गायत्री माता, सावित्री माता और सरस्वती माता के स्वरूप में कन्याएं शामिल थीं। बैंड-बाजे के साथ यह पदयात्रा गुरुआ गायत्री मंदिर यज्ञ मंडप से शुरू होकर गुरुआ नई छठ तालाब तक गई। यहां गायत्री मंदिर के प्रधान पुजारी शरद कुमार सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरवाया। कलश यात्रा बस स्टैंड होते हुए मिरचक शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद भवानी स्थान से लौटकर कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और मंगलाचरण भी किया गया। पुजारी शरद कुमार सिंह ने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार से आए कथावाचक प्रतिदिन कथा का अमृतपान करा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 24 दिसंबर की शाम को 1100 वेदियों के साथ विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, और 25 दिसंबर को हवन के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा। इस दौरान प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ समिति में अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कवि पांडेय, सचिव आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार साहू, सौरभ अग्रवाल, व्यवस्थापक मिथिलेश पांडे, सूरजदेव प्रसाद, आभास वर्णवाल, पीयूष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अमरजीत सिंह, बॉबी सिंह और कौशल कुमार साहू शामिल हैं। गयाजी के गुरुआ प्रखंड बाजार स्थित गायत्री नगर मुहल्ले में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ जारी है। बुधवार देर शाम आयोजित दीप यज्ञ में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने मां गायत्री की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा नेता सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी, अमित कुमार, कवि कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार पांडेय, संजय प्रसाद अग्रवाल, सौरभ कुमार अग्रवाल और आकाश कुमार साहू सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। इस नौ कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा किया गया था। इसकी शुरुआत 108 कलश यात्रा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। यज्ञ मंडप से निकली रथ पर गायत्री माता, सावित्री माता और सरस्वती माता के स्वरूप में कन्याएं शामिल थीं। बैंड-बाजे के साथ यह पदयात्रा गुरुआ गायत्री मंदिर यज्ञ मंडप से शुरू होकर गुरुआ नई छठ तालाब तक गई। यहां गायत्री मंदिर के प्रधान पुजारी शरद कुमार सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरवाया। कलश यात्रा बस स्टैंड होते हुए मिरचक शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद भवानी स्थान से लौटकर कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और मंगलाचरण भी किया गया। पुजारी शरद कुमार सिंह ने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार से आए कथावाचक प्रतिदिन कथा का अमृतपान करा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 24 दिसंबर की शाम को 1100 वेदियों के साथ विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, और 25 दिसंबर को हवन के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा। इस दौरान प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ समिति में अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कवि पांडेय, सचिव आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार साहू, सौरभ अग्रवाल, व्यवस्थापक मिथिलेश पांडे, सूरजदेव प्रसाद, आभास वर्णवाल, पीयूष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अमरजीत सिंह, बॉबी सिंह और कौशल कुमार साहू शामिल हैं।


