गुमला जिले में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिसई थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव स्थित सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव बरामद किया गया है। मृतक गुमला टेक्सटाइल में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश खुद मृतक की पत्नी रांथी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। सिसई थाना के एसआई अरुण कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के व्यवहार से हुआ शक, गुमशुदगी के बाद मिला शव मृतक के भाई सुरेश तिर्की ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को बुधराम तिर्की अपनी पत्नी रांथी देवी और बेटे के साथ ओझा-भगत के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम को रांथी देवी बच्चे के साथ अकेली घर लौटीं। जब परिजनों ने बुधराम के बारे में पूछा तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिए, जिससे परिवार को शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने बुधराम की तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो गुमला थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रामीणों के साथ जंगल और आसपास के इलाकों में खोजबीन के दौरान सोंगरा पहाड़ कोना जंगल में एक शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया, जिसकी पहचान बुधराम तिर्की के रूप में हुई। प्रेमी समेत दो आरोपी हिरासत में लिए गए पुलिस जांच में सामने आया है कि रांथी देवी का एक युवक सीताराम उरांव के साथ प्रेम संबंध था। इसी अवैध संबंध के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस ने रांथी देवी और सीताराम उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तेज धार हथियार से बुधराम की हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधियों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है। बुधराम तिर्की के दो छोटे बच्चे हैं। उनकी शादी वर्ष 2006 में चिरोडीह तिलई डार में हुई थी। हत्या के इस मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गुमला जिले में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिसई थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव स्थित सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव बरामद किया गया है। मृतक गुमला टेक्सटाइल में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश खुद मृतक की पत्नी रांथी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। सिसई थाना के एसआई अरुण कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के व्यवहार से हुआ शक, गुमशुदगी के बाद मिला शव मृतक के भाई सुरेश तिर्की ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को बुधराम तिर्की अपनी पत्नी रांथी देवी और बेटे के साथ ओझा-भगत के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम को रांथी देवी बच्चे के साथ अकेली घर लौटीं। जब परिजनों ने बुधराम के बारे में पूछा तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिए, जिससे परिवार को शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने बुधराम की तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो गुमला थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रामीणों के साथ जंगल और आसपास के इलाकों में खोजबीन के दौरान सोंगरा पहाड़ कोना जंगल में एक शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया, जिसकी पहचान बुधराम तिर्की के रूप में हुई। प्रेमी समेत दो आरोपी हिरासत में लिए गए पुलिस जांच में सामने आया है कि रांथी देवी का एक युवक सीताराम उरांव के साथ प्रेम संबंध था। इसी अवैध संबंध के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस ने रांथी देवी और सीताराम उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तेज धार हथियार से बुधराम की हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधियों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है। बुधराम तिर्की के दो छोटे बच्चे हैं। उनकी शादी वर्ष 2006 में चिरोडीह तिलई डार में हुई थी। हत्या के इस मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।


