दुष्कर्म के केस में आजीवन उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम मंगलवार को गुजरात के वलसाड पहुंचे। यहां वे अपने साधकों से घर-घर जाकर मुलाकत करने नजर आए। हालांकि, उनके समर्थकों ने मीडिया को इस कार्यक्रम को कवर करने से रोक दिया। कुछ लोगों ने मीडियाकर्मी का मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की। हालांकि, समर्थकों ने मीडिया को कवरेज करने से क्यों रोका, इसका सही कारण पता नहीं चल पाया है। इस पूरी घटना को दिव्य भास्कर डिजिटल टीम ने कैमरे में कैद कर लिया। आसाराम ने सरदार हाइट्स बिल्डिंग, पालीहिल, प्रमुख पार्क, भाकगाडावाड़ा, रामजी मंदिर के पीछे, कोसंबा रणछोड़जी मंदिर इलाकों का दौरा कर साधकों से मुलाकात की।ॉ 6 महीने की जमानत मिली है
रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट के बाद गुजरात हाईकोर्ट से भी जमानत मिली हुई है। कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने के लिए जमानत देते हुए सजा स्थगित कर दी है। गुजरात हाईकोर्ट में पिछले साल दिसंबर में हुई सुनवाई के दौरान आसाराम उर्फ आशुमल (86) के वकील देवदत्त कामत ने कोर्ट को बताया था कि आसाराम 13 साल से जेल में बंद है। हिरासत प्रमाण-पत्र के अनुसार उसने छूट सहित कुल 12 साल, 11 महीने और 27 दिन की सजा काट ली है। जबकि वास्तविक हिरासत अवधि 11 साल, 6 महीने और 3 दिन की है। वकीलों के पक्ष सुनने के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर आसाराम को 6 महीने की जमानत दी है। दोनों अदालतों ने उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और उम्र को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान की है। आसाराम 2 मामलों में गुनहगार जोधपुर कोर्ट: आसाराम को जोधपुर पुलिस ने इंदौर के आश्रम से साल 2013 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आसाराम जेल में बंद था। पांच साल तक लंबी सुनवाई के बाद 25 अप्रैल 2018 को कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। गांधीनगर कोर्ट: आसाराम के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर में आश्रम की एक महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने 31 जनवरी 2023 को इस मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। ———————— आसाराम का सूरत में भव्य स्वागत:ढोल-नगाड़ों से वेलकम, हाथों में दीपक लिए हजारों लोग सड़कों पर खड़े थे
दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम शुक्रवार को 13 साल बाद सूरत पहुंचा। यहां आश्रम में अनुयायियों ने उनका ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। आश्रम में लोग हाथों में दीपक लेकर दर्शन के लिए खड़े हुए थे। आसाराम को हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से गुजरात हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। पूरी खबर पढ़ें…
गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की


