ग्रेटर नोएडा में थार के टायर चोरी:चोर गाड़ी के नीचे ईंट लगाकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा में थार के टायर चोरी:चोर गाड़ी के नीचे ईंट लगाकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-2 में चोरों ने एक थार गाड़ी के टायर चोरी कर लिए। चोर गाड़ी को ईंटों पर खड़ा कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। यह घटना देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। दो अज्ञात चोर बाउंड्री वॉल कूदकर सेक्टर में घुसे। उन्होंने सी-199 नंबर के सामने खड़ी थार कार के दोनों पहिए खोल लिए। टायर चोरी करते समय कार के शीशे टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। लोगों को आता देख चोर अपनी कार में बैठकर फरार हो गए, जो सेक्टर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सेक्टरवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है। उनका कहना है कि बाउंड्री वॉल पर फेंसिंग न होने के कारण असामाजिक तत्व आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर जाते हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल फेंसिंग लगाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *