गोरखपुर में सौतेली माँ ने कुल्हाड़ी से मासूम को काट डाला, शव के पास सिंदूर से लगा रखी थी टीका…गाँव में दहशत

मंगलवार की देर रात बारह बजे के लगभग पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा गांव में एक महिला ने अपनी तीन साल की सौतेली बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर सिर को धड़ से से अलग कर दिया।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान पति घर के बाहर किसी काम से निकला था। हत्या के बाद महिला घर से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गाँव में दहशत पसरा हुआ है।

बच्ची के शव हे पास लगे थे सिंदूर के टीके, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

पड़ोसियों के मुताबिक जहां बच्ची की हत्या हुई वहां बच्ची के शव के पास सिंदूर से टीका लगाया गया था, जिससे तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।परिजनों के मुताबिक आरोपी महिला की शादी 25 जनवरी 2026 को हुई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और पहली पत्नी से ही तीन साल की यह मासूम बच्ची थी। हत्या की सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला अभियुक्ता पूजा मौर्या पत्नी त्रिवेणी मौर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *