गोरखपुर में दूसरे के जगह दे रहे थे एग्जाम:फर्जी आधार कार्ड के जरिए हुई थी एंट्री, पुलिस ने 5 को दबोचा, शिक्षक भी शामिल

गोरखपुर में दूसरे के जगह दे रहे थे एग्जाम:फर्जी आधार कार्ड के जरिए हुई थी एंट्री, पुलिस ने 5 को दबोचा, शिक्षक भी शामिल

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में मौजूद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज जंगल धूषण में सोमवार सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया। यहां चार युवक दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इस मामले में एक शिक्षक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानिए कैसे खुला मामला परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक संदीप कुमार को कुछ छात्रों के आधार कार्ड पर शक हुआ। जांच करने पर आधार कार्ड में गड़बड़ी मिली। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि परीक्षा देने वाले युवक असली परीक्षार्थी नहीं हैं, बल्कि उनकी जगह बैठाए गए हैं। जांच में सामने आया कि जंगल धूषण के छात्र वीरेंद्र, शनि, नीरज और विनय के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए थे। इन्हीं नकली दस्तावेजों के आधार पर सूरज, अभिषेक, करन और सौरभ नाम के युवक परीक्षा दे रहे थे। शिक्षक पर भी आरोप पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पादरी बाजार स्थित एमएमआर पब्लिक स्कूल पादरी बाजार के शिक्षक कन्हैया सिंह ने फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए थे। आरोप है कि उन्होंने ही इन युवकों को परीक्षा में बैठाने की व्यवस्था कराई। केस दर्ज, जांच जारी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपितों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा 7/13 और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह मामला परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *