गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

SSP गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में क्राइम कंट्रोल की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए विभिन्न थानों के 9 कुख्यात अपराधियों को ‘दुराचारी’ घोषित कर उनकी ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई उनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए की गई है, जिससे उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने की करवाई

पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के इन्द्राशन निषाद एवं सोनू निषाद उर्फ शिवकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार थाना बड़हलगंज के पंकज शाही पर धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है।

थाना सिकरीगंज क्षेत्र के सर्वेश चौबे एवं घीरज उर्फ आदित्य ठठेरा के खिलाफ भी मारपीट, चोरी एवं अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं थाना उरूवा बाजार के हैप्पी उर्फ सोनू, अंकुश उर्फ परमहंस उर्फ प्रभुनाथ एवं सतीश यादव पर चोरी, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा थाना गोरखनाथ क्षेत्र के फरहान अंसारी उर्फ छोटू पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SSP ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *