गोरखपुर में शोहदे को 30 सेकेंड में 12 थप्पड़-VIDEO:पढ़ने जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा था, पुलिस ने सबक सीखाया

गोरखपुर में शोहदे को 30 सेकेंड में 12 थप्पड़-VIDEO:पढ़ने जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा था, पुलिस ने सबक सीखाया

गोरखपुर में एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर गली में खींचने का प्रयास किया। छात्रा ने झटक कर अपना हाथ छुड़ाया। फिर युवक से बचने के लिए भागने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने पर 24 घंटे के अंदर पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वायड ने रविवार को आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद बीच बाजार में महिला पुलिस कर्मी ने 30 सेकेंड में कान पकड़कर शोहदे के गाल पर 12 थप्पड़ बरसाए। पुलिस की कार्रवाई देख गोला क्षेत्र के रहने वाले लोग भी बहुत खुश हुए। पुलिस कस्टडी में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। फिर गिड़गिड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा-अब दोबारा से ऐसी गलती नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित छात्रा की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। घटना घटना 16 जनवरी गोला कोतवाली क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… कोचिंग पढ़ने जा रही थीं 2 छात्राएं
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को गोला नगर पंचायत में दो छात्राएं एक साथ कोचिंग पढ़ने जा रही थीं। तभी एक युवक पीछे से आया। उसने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। उसे गली के अंदर खींचने लगा। छात्रा पहले घबराकर उसकी तरफ देखती है। इसके बाद हाथ छुड़ाने का प्रयास करती है। मगर आरोपी उसे अंदर खींचने लगता है। वहीं दूसरी छात्रा थोड़ा आगे जाकर पीछे देखती है तो वह भी घबराकर वहीं खड़ी हो जाती है। इसी बीच पीड़ित छात्रा झटके से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गई। वहीं आरोपी भी दूसरे रास्ते से भाग जाता है। वीडियो सामने आने पर एक्शन में आई पुलिस
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। शनिवार को यह वीडियो सामने आया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके लिए गांव के प्रधान और मुखबिरों से संपर्क किया। रविवार को आरोपी युवक की गोला में लोकेशन मिली। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम शुभम बताया। उसने अपनी गलती स्वीकार की। वह हाथ जोड़कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। बार-बार दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। सीओ बोले- छात्रा ने शिकायत नहीं दी
सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक काे पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक पीड़ित छात्रा की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र नहीं पड़ा है। ना ही घरवालों ने कोई मौखिक शिकायत की है। ……………… ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े किए, नीले बक्से में रखे:झांसी में 7 दिन से एक-एक अंग जला रहा था, ऑटो में बक्सा रखकर भागा झांसी में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। रिटायर्ड रेलकर्मी लाश को ठिकाने के इरादे से 7 दिन से रोज एक-एक अंग जला रहा था। बाद में बचे अधजले अंग, हड्डियों और राख को नीले बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *