गोपालगंज में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार:घात लगाए 3 बदमाशों ने पहले रोका, पीठ-कमर पर गहरे घाव के निशान;हायर सेंटर रेफर

गोपालगंज में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार:घात लगाए 3 बदमाशों ने पहले रोका, पीठ-कमर पर गहरे घाव के निशान;हायर सेंटर रेफर

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में शामिल बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा करेंगे। सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… प्रिंस अपनी बुआ के घर जा रहा था घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ वार्ड नंबर-23 निवासी नागेंद्र राम के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस अपनी बुआ के घर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे धनखड़ गांव के पास रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बिना किसी ठोस विवाद के ही प्रिंस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से में करीब चार गहरे घाव लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फर्स्ट एड के बाद हायर सेंटर रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए प्रिंस को तुरंत मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि लूटपाट सहित अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले- आपसी रंजिश का मामला मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं जैसे लूटपाट या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है। गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में शामिल बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा करेंगे। सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… प्रिंस अपनी बुआ के घर जा रहा था घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ वार्ड नंबर-23 निवासी नागेंद्र राम के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस अपनी बुआ के घर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे धनखड़ गांव के पास रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बिना किसी ठोस विवाद के ही प्रिंस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से में करीब चार गहरे घाव लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फर्स्ट एड के बाद हायर सेंटर रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए प्रिंस को तुरंत मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि लूटपाट सहित अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले- आपसी रंजिश का मामला मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं जैसे लूटपाट या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *