गोपालगंज में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। शहर के दरगाह तिरबीरवा ईदगाह में भी सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। खुतबे के बाद सामूहिक रूप से वतन की खुशहाली, आपसी भाईचारा और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और खुशियां बांटीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नजर आए नन्हे बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह देखा गया। वे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नजर आए, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई। प्रशासन की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और संवेदनशील चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। पुलिस कर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहे सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहे। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय शांति समिति के सदस्यों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। तिरबीरवा सहित पूरे जिले में ईद की रौनक बनी रही। बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल थी और लोग एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां और पकवानों का लुत्फ उठा रहे थे। प्रशासन की सक्रियता और जनता के सहयोग से सभी क्षेत्रों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की खबरें मिलीं। गोपालगंज में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। शहर के दरगाह तिरबीरवा ईदगाह में भी सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। खुतबे के बाद सामूहिक रूप से वतन की खुशहाली, आपसी भाईचारा और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और खुशियां बांटीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नजर आए नन्हे बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह देखा गया। वे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नजर आए, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई। प्रशासन की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और संवेदनशील चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। पुलिस कर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहे सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहे। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय शांति समिति के सदस्यों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। तिरबीरवा सहित पूरे जिले में ईद की रौनक बनी रही। बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल थी और लोग एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां और पकवानों का लुत्फ उठा रहे थे। प्रशासन की सक्रियता और जनता के सहयोग से सभी क्षेत्रों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की खबरें मिलीं।


