गाजियाबाद के निवाड़ी में डरकर पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा युवक ट्रक की चपेट में आया

गाजियाबाद के निवाड़ी में डरकर पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा युवक ट्रक की चपेट में आया

UP Police गाजियाबाद के निवाड़ी में एक युवक शराब के नशे में घूम रहा था। गश्त कर रही पुलिस टीम ने इसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आगे चलकर जब युवक को लगा कि पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही है तो वह पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने लगा और इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। इस दुर्घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के सस्पेंड कर दिया गया है।

गश्त कर रही थी पुलिस टीम

घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र की है। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि निवासी थाना पुलिस की एक टीम रात्रि गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए उन्होंने देखा कि एक युवक शराब के नशे में हैं और सड़क किनारे पड़ा हुआ है। यह भी देखा कि युवक के मामूली चोट आई हुई हैं। इस पर पुलिसकर्मियों ने इस युवक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और नजदीकी सराकरी अस्पताल ले गए। वहां से युवक भाग गया और एक ट्रक के नीचे आ गया। दूसरी बार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों को लापरवाही में सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। युवक के परिजनों की ओर से जो तहरीर पुलिस को दी गई है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को बेहतर उपचार दिलाए जाने की है। इसके लिए उपचार दिलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *