गयाजी में चोरी के मोबाइल के साथ बदमाश अरेस्ट:फोन की कीमत 12 हजार रुपए, यात्रियों को बनाता था निशाना

गया. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत गया रेलवे स्टेशन से एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। आज आरपीएफ पोस्ट गया के उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना और आरक्षी दीपक कुमार ओझा (सीआईबी गया) की टीम संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन परिसर में गश्ती अभियान चला रही थी। इस दौरान सीपीडीएस गया के उप निरीक्षक मुकेश कुमार और जीआरपी गया के जवान भी टीम के साथ मौजूद थे। गश्ती के क्रम में टीम जब गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 बी के दिल्ली छोर की ओर पहुंची, तो वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसकी गतिविधियां और अधिक संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम चिंटू कुमार (22) पिता अरविंद सिंह, निवासी ग्राम बनियाडीह, थाना वजीरगंज, जिला गया, बिहार बताया। सुरक्षा बलों की ओर से उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि यह मोबाइल उसने एक यात्री से चोरी किया था। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया। मामले में कांड संख्या 67/2026, दिनांक 06 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्टेशन परिसर में होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत लगातार निगरानी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके। आरपीएफ ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। गया. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत गया रेलवे स्टेशन से एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। आज आरपीएफ पोस्ट गया के उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना और आरक्षी दीपक कुमार ओझा (सीआईबी गया) की टीम संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन परिसर में गश्ती अभियान चला रही थी। इस दौरान सीपीडीएस गया के उप निरीक्षक मुकेश कुमार और जीआरपी गया के जवान भी टीम के साथ मौजूद थे। गश्ती के क्रम में टीम जब गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 बी के दिल्ली छोर की ओर पहुंची, तो वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसकी गतिविधियां और अधिक संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम चिंटू कुमार (22) पिता अरविंद सिंह, निवासी ग्राम बनियाडीह, थाना वजीरगंज, जिला गया, बिहार बताया। सुरक्षा बलों की ओर से उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि यह मोबाइल उसने एक यात्री से चोरी किया था। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया। मामले में कांड संख्या 67/2026, दिनांक 06 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्टेशन परिसर में होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत लगातार निगरानी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके। आरपीएफ ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *