गयाजी शहर में एपी कॉलनी के एक दांत के डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई है। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशा सिंह मोड़ स्थित डेंटल क्लिनिक पर फोन कर रंगदारी मांगी गई। बदमाशों ने कहा कि इनकार किया तो “आदमी भेजकर एक्शन” लेंगे। मामला सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई। खास बात यह है कि रंगदारी मांगने वाले रकम कितनी देनी होगी। इस बात का खुलासा नहीं किया है। लेकिन “एक्शन” की बात कही है। पीड़ित दंत चिकित्सक डॉ. रुमान हम्मादी हैं। नगमतिया कॉलनी रोड नंबर-4/बी के निवासी हैं । वे सेवानिवृत्त हेड मास्टर शमशेर खान के बेटे हैं। हम्मादी एपी कॉलनी मेन रोड पर दन्तिका डेंटल क्लिनिक चलाते हैं। आज उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इसके मुताबिक 8 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर क्लिनिक के लैंडलाइन नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल मोबाइल नंबर 7290068290 से किया गया। सामने वाले ने सीधे पैसे की मांग रखी। डॉक्टर ने मना किया तो धमकी पर उतर आया। डॉ. हम्मादी का दावा है कि धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। इसी आधार पर उन्होंने रामपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। जब दैनिक भास्कर रिपोर्टर घटना की जानकारी लेने डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंचे और उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। वे हर एक सवाल को टालते रहे। फिलहाल, रामपुर थाना के इंपेक्टर दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। रिकॉर्डिंग के आधार पर कॉलर की पहचान की बात कही जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। गयाजी शहर में एपी कॉलनी के एक दांत के डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई है। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशा सिंह मोड़ स्थित डेंटल क्लिनिक पर फोन कर रंगदारी मांगी गई। बदमाशों ने कहा कि इनकार किया तो “आदमी भेजकर एक्शन” लेंगे। मामला सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई। खास बात यह है कि रंगदारी मांगने वाले रकम कितनी देनी होगी। इस बात का खुलासा नहीं किया है। लेकिन “एक्शन” की बात कही है। पीड़ित दंत चिकित्सक डॉ. रुमान हम्मादी हैं। नगमतिया कॉलनी रोड नंबर-4/बी के निवासी हैं । वे सेवानिवृत्त हेड मास्टर शमशेर खान के बेटे हैं। हम्मादी एपी कॉलनी मेन रोड पर दन्तिका डेंटल क्लिनिक चलाते हैं। आज उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इसके मुताबिक 8 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर क्लिनिक के लैंडलाइन नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल मोबाइल नंबर 7290068290 से किया गया। सामने वाले ने सीधे पैसे की मांग रखी। डॉक्टर ने मना किया तो धमकी पर उतर आया। डॉ. हम्मादी का दावा है कि धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। इसी आधार पर उन्होंने रामपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। जब दैनिक भास्कर रिपोर्टर घटना की जानकारी लेने डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंचे और उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। वे हर एक सवाल को टालते रहे। फिलहाल, रामपुर थाना के इंपेक्टर दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। रिकॉर्डिंग के आधार पर कॉलर की पहचान की बात कही जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।


