गयाजी-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-82 पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार सभी लोग नवादा जिले के बनिया बिगहा गांव से दाह संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पिपरा गांव के पास गाड़ी पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। तीन की हालत नाजुक मृतका डोमिनी देवी(60) बड़ही बिगहा गांव की रहने वाली थी। घायलों में बिसीआइत निवासी प्रकाश महतो(50, बड़ही बिगहा की मोहिनी देवी(45) और दौलती देवी(40) शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल(एएनएमसीएच) रेफर किया गया है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, बेबी कुमारी और रेखा देवी को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का इलाज वजीरगंज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। गयाजी-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-82 पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार सभी लोग नवादा जिले के बनिया बिगहा गांव से दाह संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पिपरा गांव के पास गाड़ी पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। तीन की हालत नाजुक मृतका डोमिनी देवी(60) बड़ही बिगहा गांव की रहने वाली थी। घायलों में बिसीआइत निवासी प्रकाश महतो(50, बड़ही बिगहा की मोहिनी देवी(45) और दौलती देवी(40) शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल(एएनएमसीएच) रेफर किया गया है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, बेबी कुमारी और रेखा देवी को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का इलाज वजीरगंज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


