गौहरपुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या:नाली से प्लेट निकालने को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप

गौहरपुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या:नाली से प्लेट निकालने को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप

कोंच प्रखंड के गौहरपुर गांव में सोमवार को शाम एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना नाली से प्लेट निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र गिरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गौहरपुर गांव में आगामी यज्ञ की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक प्लेट नाली में गिर गई। ग्रामीणों के कहने पर गांव के धर्मेंद्र गिरी ने वह प्लेट नाली से निकालकर गली के किनारे रख दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि प्लेट रखने के इसी विवाद में मिली देवी के पति चंद्रमोहन गिरी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर धर्मेंद्र गिरी पर हमला कर दिया। इस मारपीट में धर्मेंद्र गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को थाने पहुँचाया। कोंच थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। कोंच प्रखंड के गौहरपुर गांव में सोमवार को शाम एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना नाली से प्लेट निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र गिरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गौहरपुर गांव में आगामी यज्ञ की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक प्लेट नाली में गिर गई। ग्रामीणों के कहने पर गांव के धर्मेंद्र गिरी ने वह प्लेट नाली से निकालकर गली के किनारे रख दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि प्लेट रखने के इसी विवाद में मिली देवी के पति चंद्रमोहन गिरी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर धर्मेंद्र गिरी पर हमला कर दिया। इस मारपीट में धर्मेंद्र गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को थाने पहुँचाया। कोंच थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *