फाजिल्का में मंदिर जा रही महिला की बालियां छीनी:बाइक सवार दो लुटेरों ने की वारदात, जोर से खींचे जाने से कान फटा

फाजिल्का के श्री राम कीर्तन सभा मंदिर के सामने वाली गली में मंदिर जा रही महिला के साथ बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार दो युवक महिला के कान से सोने की बाली नोच कर फरार हो गए। इससे उसके कान का नुकसान भी कर दिया। महिला ने शोर मचाया लेकिन जबतक लोग घरों से बाहर आए आरोपी युवक भागने में कामयाब हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों और महिला से लुटेरों के हुलिए के बारे में जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है । बाइक पर आए दो लुटेरे, पीछे बैठे युवक ने छीनी बाली महिला पूनम रानी ने बताया कि वह काली माता के मंदिर आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवक आया और उसके कान से सोने की बाली झपट्टा मार छीन कर फरार हो गए। महिला का कहना है कि बाइक सवार के साथ एक और लड़का था। दोनों घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि लुटेरों द्वारा बाली खींचे जाने से उसका कान भी फट गया है। घटना को लेकर लोगों में रोष फिलहाल उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। महिला के लड़के सरकारी अध्यापक सचिन मुटनेजा ने कहा कि महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। हालात ये है उनकी मां के साथ आज जो घटना हुई वह किसी के साथ भी हो सकती है । उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं साबित करती है कि कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन और सरकार का ये फेलियर है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *