फतेहपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:5 दिन पहले घर का हुआ था गृह प्रवेश, अप्रैल में होनी थी शादी

फतेहपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:5 दिन पहले घर का हुआ था गृह प्रवेश, अप्रैल में होनी थी शादी

फतेहपुर में एक निर्माणाधीन मकान में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित उनवा अधारपुर का है। मृतक की पहचान अंकित उर्फ धनराज के रूप में हुई है। जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव निवासी भीखम सिंह का पुत्र था। परिजनों की नजर पड़ने पर शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई अवनीश यादव ने बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर अंकित का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को ही घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ था। अंकित दो दिन पहले ही यहां रहने आया था।
परिजनों के अनुसार, मृतक की शादी अप्रैल माह में तय थी। जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया- फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन अभी तक फांसी लगाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *