फतेहाबाद जिले में एक बुजुर्ग साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए। बुजुर्ग का मोबाइल गुम हो गया। खोए हुए मोबाइल में किसी ने यूपीआई के जरिए बुजुर्ग के खाते से 90 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक जाने पर बुजुर्ग को इसका पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। अब साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में रतिया क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा निवासी बुजुर्ग पोकर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को उनका मोबाइल गुम हो गया था। इस बारे में उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। उनका रतिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में खाता है। उस खाते से उनका मोबाइल नंबर लिंक है। तीन बार की गई ट्रांजैक्शन उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाई। जिस पर पर उन्हें पता चला कि जिस दिन मोबाइल गुम हुआ, उसी दिन उनके मोबाइल से यूपीआई का प्रयोग करके खाते से तीन अलग अलग ट्रांजैक्शन की गई। किसी व्यक्ति ने पहले 10 हजार, फिर 30 हजार और तीसरी बार में 50 हजार रुपए निकाल लिए। इस तरह उनके खाते से 90 हजार रुपए निकाल लिए गए। जांच में जुटी साइबर टीम इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। अब साइबर पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


