फरीदाबाद जिले में मुजेसर थाना क्षेत्र के सुरूरपुर गांव में सैनी चौपाल के पास स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। जहां बाइक पर आए तीन बदमाशों में से दो दुकान के अंदर घुस गए और हथियारों के बल पर दुकानदार को डराकर करीब 400 ग्राम सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। बता दे कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान मालिक संजय वर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी दुकान पर अकेले बैठे हुए थे।
तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम उसी दौरान अपाचे बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक युवक बाइक पर ही बाहर खड़ा रहा, जबकि दो बदमाश दुकान के अंदर घुस गए। दुकान में घुसे बदमाशों में से एक के हाथ में बंदूक और दूसरे के हाथ में चाकू था। दोनों ने हथियार दिखाकर उन्हें डराया और लॉकर से सोने के गहने बाहर निकालने के लिए मजबूर किया।
आरोपियों ने दी गोली मारने की धमकी संजय वर्मा के अनुसार जब उन्होंने बदमाशों को सामान देने से मना किया तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों के पास मौजूद बंदूक में छह गोलियां भी लगी हुई थीं और वे लगातार उन्हें डराते रहे। अपनी जान के डर से उन्होंने लॉकर से सोने के गहने निकालकर दे दिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस इसके बाद बदमाश करीब 400 ग्राम सोने के गहने अपनी जेब में भरकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस, अपने परिवार और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुजेसर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से तलाश दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें दो बदमाश दुकान के अंदर लूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मुजेसर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी की दुकान में लूट की सूचना मिली थी। सोने के गहने लेकर फरार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों में से दो दुकान के अंदर घुसे और हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक के अनुसार बदमाश करीब 400 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हुए हैं। जल्द गिरफ्तार करने की कही बात पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम 30 और 56 को भी जांच में लगाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


