फरीदाबाद में तेज स्पीड कार ने मैकेनिक को कुचला:तिकोना पार्क स्थित कार मार्किट की घटना, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद में तेज स्पीड कार ने मैकेनिक को कुचला:तिकोना पार्क स्थित कार मार्किट की घटना, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद के एनआईटी में तिकोना पार्क स्थित कार मार्किट में एक तेज स्पीड कार ने मैकेनिक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मैकेनिक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब कार को चला रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में काम कर रहा था मैकेनिक स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मुकुल नामक युवक तिकोना पार्क स्थित कार मार्किट में मैकेनिक का काम पिछले कई सालों से कर रहा है। शुक्रवार की देर शाम वह दुकान के बाहर खड़ी एक कार में काम कर रहा था। इस दौरान वह सड़क के साथ बैठा हुआ था और वहीं से कार में जरूरी काम को कर रहा था। तेज स्पीड कार ने कुचला इसी दौरान के सफेद रंग की तेज स्पीड कार आती है। वहां पर एक अन्य कार भी निकल रही थी। लेकिन तेज स्पीड होने के कारण कार चला रहा युवक कार को नही रोकता है। जिससे पास में ही काम कर रहा मुकुल कार की चपेट में आ जाता है। निजी अस्पताल लेकर जाया गया कार की टक्कर लगते ही मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर जाया गया। इसी दौरान टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। मुकुल का अभी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की सूचना डायल 112 को दे दी गई। जिसके बाद अस्पताल में पुलिस ने जाकर घायल के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *