इटावा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजनों ने पत्नी के अवैध संबंध और मारपीट का लगाया आरोप

इटावा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजनों ने पत्नी के अवैध संबंध और मारपीट का लगाया आरोप

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव में 35 वर्षीय अजेश बाबू ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, अजेश बाबू और उनकी पत्नी सुरभी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले विवाद बढ़ने पर पत्नी अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर अजेश बाबू के साथ मारपीट की थी। मृतक के भाई राजीव ने बताया कि मारपीट के दौरान अजेश के पैर पर ईंट से वार किया गया, जिससे गंभीर चोट और फ्रैक्चर हो गया। परिवार से दूर रहने से बढ़ा तनाव परिजनों का कहना है कि पत्नी के बच्चों के साथ मायके जाने के बाद अजेश बाबू मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। बच्चों से दूर रहने और लगातार तनाव के कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। घटना वाली रात अजेश ने खाना खाया और सोने चले गए थे। सुबह परिवार के लोग उन्हें उठाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर उनका शव फांसी पर लटका पाया गया। पत्नी ने लगाए अलग आरोप मृतक की पत्नी सुरभी ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि अजेश शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था और छोटी-छोटी बातों पर शक करता था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके घर वालों ने किसी तरह की मारपीट नहीं की। पुलिस जांच में जुटी इकदिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह देख रही है कि पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के क्या कारण थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *