देवरिया में बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों पर चढ़कर स्टंट किया। गाड़ियों की छत पर खड़े होकर खूब आतिशबाजी की। जमकर नोट उड़ाए। बारातियों की गाड़ियों ने पूरी सड़क को घेर लिया। बारातियों ने खूब शोर-शराबा किया। सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बारातियों को रोकने की कोशिश नहीं की। बारातियों के कारण 2 घंटे तक जाम लगा रहा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कसया रोड का है। देखें बारातियों के हुड़दंग की दो फोटो… रविवार शाम करीब सात बजे कसया रोड पर स्थित मैरिज हॉल की तरफ बारात बढ़ रही थी। इसी दौरान कुछ युवक गाड़ियों के बोनट और छत पर चढ़कर पटाखे फोड़ने लगे। कई युवक गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर नाचते रहे। नोटों की गड्डियां उड़ाने लगे। बारातियों की इन हरकतों के कारण कसया रोड पर लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारातियों की लापरवाही, तेज आवाज में बज रहे डीजे और आतिशबाजी के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बनी रही। लोगों के अनुसार, पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने स्टंट कर रहे युवकों को रोकने या यातायात को सुचारु करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… ‘बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना’, मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे
मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…


