दिल्ली में पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या:सोते समय वारदात को अंजाम दिया; पटना में आरोपी पति के घर पहुंचे ससुरालवालों ने की मारपीट

दिल्ली में पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या:सोते समय वारदात को अंजाम दिया; पटना में आरोपी पति के घर पहुंचे ससुरालवालों ने की मारपीट

दिल्ली के समयपुर बादली में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या हुई। किराए के कमरे में महिला और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अनीता (32), अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी के रूप में हुई है। घटना चंदन पार्क की गली नंबर-3 स्थित मकान की है। पति पर पत्नी और बेटियों की हत्या करने का आरोप है। आरोपी पति मुनचुन के पिता रामबालक केवट और मां पटना के बाढ़ में रहते हैं। उसके तीन भाई भी दिल्ली में आजादपुर सब्जी मंडी में मजदूरी करते हैं। महिला-बच्चियों की श्वास नली भी कट गई थीं चारों पीड़ितों का गला धारदार हथियार से काटा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला इतना जोर से किया गया था कि उनकी श्वास नली भी कट गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल को बहुत क्रूर बताया। घटना के बाद से आरोपी पति मुंचुन केवट लापता है। पुलिस उसे संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता अवैध संबंध सहित सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या का कारण बेटे का न होना हो सकता है। पटना में परिवार में मातम, 2 तस्वीरें… 8 महीने पहले ही बिहार से दिल्ली गया था मंगलवार रात करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। इधर, रूबी नाम की एक रिश्तेदार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि केवट और उसकी पत्नी पिछले दो सालों से दिल्ली में रह रहे थे और पति-पत्नी के बीच आमतौर पर झगड़े नहीं होते थे। परिवार आठ महीने पहले ही बिहार से दिल्ली गया था। पुलिस को शक है कि चारों को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर हत्या की गई, क्योंकि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी ने चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी गई। सब्जी बेचता था आरोपी पति पुलिस ने बताया कि मुनचुन आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची क्राइम और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों ने सबूत जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। गांव वालों ने आरोपी के पिता और भाई को बचाया इधर, बेटी और 3 नातिनों की हत्या की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले आक्रोशित हो गए। परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे और वहां मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण राजेश चौधरी ने बताया, ‘चंडी थाना इलाके से आए ससुराल पक्ष के लोग मुनचुन के पिता और भाई को अपने साथ गाड़ी में खींचकर ले जा रहे थे। वो लोग इतने गुस्से में थे कि दोनों को मार देते। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के बाद स्थिति शांत हुई।’ मुनचुन के माता-पिता गांव में खेती करते हैं। मुनचुन चार भाई हैं, सभी दिल्ली में रहते थे। मुनचुन साल-दो साल में अपने माता-पिता से मिलने गांव आता था। वह पिछले साल अप्रैल में पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। चाचा बोले- दोनों के बीच क्या विवाद था नहीं पता मुनचुन के चाचा दयानंद प्रसाद ने बताया, ‘मुनचुन के 3 भाई अपने अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। आजादपुर सब्जी मंडी में काम करता था। वहीं अपना जीवन यापन करता था। जबकि उसके माता-पिता गांव में रहकर खेती करते हैं।’ आगे चाचा ने बताया,’ घटना की जानकारी मिलते ही मुनचुन के ससुराल पक्ष के लोगों ने यहां आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पति-पत्नी के बीच क्या विवाद था, इसकी जानकारी उसके माता पिता को भी नहीं है। मुनचुन ने हत्या की है या किसी और ने हत्या कर उसको फंसाने की साजिश रची है, यह जांच के बाद क्लियर होगा।’ दिल्ली के समयपुर बादली में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या हुई। किराए के कमरे में महिला और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अनीता (32), अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी के रूप में हुई है। घटना चंदन पार्क की गली नंबर-3 स्थित मकान की है। पति पर पत्नी और बेटियों की हत्या करने का आरोप है। आरोपी पति मुनचुन के पिता रामबालक केवट और मां पटना के बाढ़ में रहते हैं। उसके तीन भाई भी दिल्ली में आजादपुर सब्जी मंडी में मजदूरी करते हैं। महिला-बच्चियों की श्वास नली भी कट गई थीं चारों पीड़ितों का गला धारदार हथियार से काटा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला इतना जोर से किया गया था कि उनकी श्वास नली भी कट गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल को बहुत क्रूर बताया। घटना के बाद से आरोपी पति मुंचुन केवट लापता है। पुलिस उसे संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता अवैध संबंध सहित सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या का कारण बेटे का न होना हो सकता है। पटना में परिवार में मातम, 2 तस्वीरें… 8 महीने पहले ही बिहार से दिल्ली गया था मंगलवार रात करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। इधर, रूबी नाम की एक रिश्तेदार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि केवट और उसकी पत्नी पिछले दो सालों से दिल्ली में रह रहे थे और पति-पत्नी के बीच आमतौर पर झगड़े नहीं होते थे। परिवार आठ महीने पहले ही बिहार से दिल्ली गया था। पुलिस को शक है कि चारों को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर हत्या की गई, क्योंकि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी ने चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी गई। सब्जी बेचता था आरोपी पति पुलिस ने बताया कि मुनचुन आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची क्राइम और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों ने सबूत जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। गांव वालों ने आरोपी के पिता और भाई को बचाया इधर, बेटी और 3 नातिनों की हत्या की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले आक्रोशित हो गए। परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे और वहां मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण राजेश चौधरी ने बताया, ‘चंडी थाना इलाके से आए ससुराल पक्ष के लोग मुनचुन के पिता और भाई को अपने साथ गाड़ी में खींचकर ले जा रहे थे। वो लोग इतने गुस्से में थे कि दोनों को मार देते। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने के बाद स्थिति शांत हुई।’ मुनचुन के माता-पिता गांव में खेती करते हैं। मुनचुन चार भाई हैं, सभी दिल्ली में रहते थे। मुनचुन साल-दो साल में अपने माता-पिता से मिलने गांव आता था। वह पिछले साल अप्रैल में पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। चाचा बोले- दोनों के बीच क्या विवाद था नहीं पता मुनचुन के चाचा दयानंद प्रसाद ने बताया, ‘मुनचुन के 3 भाई अपने अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। आजादपुर सब्जी मंडी में काम करता था। वहीं अपना जीवन यापन करता था। जबकि उसके माता-पिता गांव में रहकर खेती करते हैं।’ आगे चाचा ने बताया,’ घटना की जानकारी मिलते ही मुनचुन के ससुराल पक्ष के लोगों ने यहां आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पति-पत्नी के बीच क्या विवाद था, इसकी जानकारी उसके माता पिता को भी नहीं है। मुनचुन ने हत्या की है या किसी और ने हत्या कर उसको फंसाने की साजिश रची है, यह जांच के बाद क्लियर होगा।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *