दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत माध्यमिक स्कूल है। राघोपुर ड्योढ़ी से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 335 छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र अब तक नहीं मिला है। इसको लेकर छात्रों ने आज स्कूल में हंगामा किया है। परीक्षा आने वाले 10 जनवरी से शुरू होने वाली है, जबकि उसी दिन से प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन भी प्रस्तावित है। 335 परीक्षार्थी शामिल होंगे विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा में 150 व इंटरमीडिएट परीक्षा में 185 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। अन्य विद्यालयों के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बिहार बोर्ड की ओर से निर्गत कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, लेकिन राघोपुर ड्योढ़ी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र न तो निर्गत हुआ है और न ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। परीक्षा नजदीक होने के कारण परीक्षार्थी मानसिक तनाव में हैं। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों और अभिभावकों को परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र मिलने का आश्वासन दिया गया है। तकनीकी गलती के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हुआ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीपीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि तकनीकी गलती के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित उच्च पदाधिकारी से शिकायत दर्ज कर प्रवेश पत्र शीघ्र निर्गत कराने का आग्रह किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी बच्चों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा और सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस समस्या को लेकर बोर्ड के पदाधिकारियों से संपर्क कर वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया गया है। फिलहाल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की निगाहें शिक्षा विभाग और बोर्ड की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, ताकि समय रहते प्रवेश पत्र निर्गत हो सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत माध्यमिक स्कूल है। राघोपुर ड्योढ़ी से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 335 छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र अब तक नहीं मिला है। इसको लेकर छात्रों ने आज स्कूल में हंगामा किया है। परीक्षा आने वाले 10 जनवरी से शुरू होने वाली है, जबकि उसी दिन से प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन भी प्रस्तावित है। 335 परीक्षार्थी शामिल होंगे विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा में 150 व इंटरमीडिएट परीक्षा में 185 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। अन्य विद्यालयों के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बिहार बोर्ड की ओर से निर्गत कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, लेकिन राघोपुर ड्योढ़ी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र न तो निर्गत हुआ है और न ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। परीक्षा नजदीक होने के कारण परीक्षार्थी मानसिक तनाव में हैं। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों और अभिभावकों को परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र मिलने का आश्वासन दिया गया है। तकनीकी गलती के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हुआ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीपीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि तकनीकी गलती के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित उच्च पदाधिकारी से शिकायत दर्ज कर प्रवेश पत्र शीघ्र निर्गत कराने का आग्रह किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी बच्चों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा और सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस समस्या को लेकर बोर्ड के पदाधिकारियों से संपर्क कर वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया गया है। फिलहाल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की निगाहें शिक्षा विभाग और बोर्ड की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, ताकि समय रहते प्रवेश पत्र निर्गत हो सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।


