दरभंगा के लहेरियासराय टावर क्षेत्र में आज दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। टू-व्हीलर वन-वे व्यवस्था और लगातार चालान काटे जाने से नाराज दुकानदारों ने प्रशासन और यातायात पुलिस के खिलाफ नाराजगी दिखाई है। दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी से मिलने समाहरणालय पहुंचा, लेकिन वहां उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। आक्रोशित दुकानदार दरिया सेठ टावर पर लौट आए और जमकर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि जब से टू-व्हीलर (मोटरसाइकिल व स्कूटी) के लिए भी वन-वे लागू किया गया है, तब से उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे न तो किराया निकल पा रहा है और न ही स्टाफ का खर्च। हालात इतने खराब हो गए हैं कि भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने “मोटरसाइकिल का वन-वे हटाओ”, “नगर निगम का भाड़ा बंद करो”, “प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी” और “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। करीब दो घंटे तक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। दुकानदारी पूरी तरह बाधित हुई दुकानदार कौशल किशोर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिलों के प्रवेश पर रोक के कारण दुकानदारी पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार ठप पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कम से कम मोटरसाइकिलों को लाइन-बाय-लाइन चलने की अनुमति दी जाए और इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। टावर से लेकर कर्पूरी चौक तक जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहे, ताकि गाड़ी को साइड से नियंत्रित तरीके से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में दुकानदार खाली बैठकर समय काटने को मजबूर हैं, इसलिए मोटरसाइकिलों के आवाजाही की अनुमति देकर व्यापारियों को राहत दी जाए। दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि पूरे देश में कहीं भी टू-व्हीलर के लिए वन-वे व्यवस्था लागू नहीं है, लेकिन सिर्फ लहेरियासराय में टू-व्हीलर का वन-वे कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के सभी व्यवसायी त्रस्त हो गए हैं और दुकानदारी पूरी तरह ठप हो चुकी है। हालात यह हैं कि दुकान का किराया और स्टाफ का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है। पिछले एक महीने से व्यापारी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि टू-व्हीलर वन-वे होने के कारण कोई भी ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे बिक्री शून्य के करीब हो गई है। इसी समस्या को लेकर दुकानदार जिलाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय गए थे, लेकिन मिलने का समय नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर दुकानदारों ने टावर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। दरभंगा के लहेरियासराय टावर क्षेत्र में आज दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। टू-व्हीलर वन-वे व्यवस्था और लगातार चालान काटे जाने से नाराज दुकानदारों ने प्रशासन और यातायात पुलिस के खिलाफ नाराजगी दिखाई है। दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी से मिलने समाहरणालय पहुंचा, लेकिन वहां उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। आक्रोशित दुकानदार दरिया सेठ टावर पर लौट आए और जमकर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि जब से टू-व्हीलर (मोटरसाइकिल व स्कूटी) के लिए भी वन-वे लागू किया गया है, तब से उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे न तो किराया निकल पा रहा है और न ही स्टाफ का खर्च। हालात इतने खराब हो गए हैं कि भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने “मोटरसाइकिल का वन-वे हटाओ”, “नगर निगम का भाड़ा बंद करो”, “प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी” और “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। करीब दो घंटे तक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। दुकानदारी पूरी तरह बाधित हुई दुकानदार कौशल किशोर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिलों के प्रवेश पर रोक के कारण दुकानदारी पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार ठप पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कम से कम मोटरसाइकिलों को लाइन-बाय-लाइन चलने की अनुमति दी जाए और इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। टावर से लेकर कर्पूरी चौक तक जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहे, ताकि गाड़ी को साइड से नियंत्रित तरीके से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में दुकानदार खाली बैठकर समय काटने को मजबूर हैं, इसलिए मोटरसाइकिलों के आवाजाही की अनुमति देकर व्यापारियों को राहत दी जाए। दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि पूरे देश में कहीं भी टू-व्हीलर के लिए वन-वे व्यवस्था लागू नहीं है, लेकिन सिर्फ लहेरियासराय में टू-व्हीलर का वन-वे कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के सभी व्यवसायी त्रस्त हो गए हैं और दुकानदारी पूरी तरह ठप हो चुकी है। हालात यह हैं कि दुकान का किराया और स्टाफ का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है। पिछले एक महीने से व्यापारी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि टू-व्हीलर वन-वे होने के कारण कोई भी ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे बिक्री शून्य के करीब हो गई है। इसी समस्या को लेकर दुकानदार जिलाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय गए थे, लेकिन मिलने का समय नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर दुकानदारों ने टावर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।


