दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई और उनके त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग (मिड-डे मील), प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 20 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, मिड-डे मील से जुड़ी शिकायतें और अतिक्रमण हटाने के मामले प्रमुख रूप से शामिल थे। परिवादी स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। कई मामलों का मौके पर ही विभागीय स्तर पर समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और अधिकतम 7 दिनों में अनुपालन प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग में उपलब्ध कराया जाए।
आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 40 से अधिक फरियादी हुए शामिल जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 40 से अधिक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी।
जनता दरबार में खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, परिवहन और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। फरियादियों ने राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, परिवहन सेवाओं समेत अन्य प्रशासनिक समस्याएं रखीं।
कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर शीघ्र जांच एवं निवारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान एक छात्र द्वारा नाम और जन्मतिथि सुधार से संबंधित आवेदन पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिथिला संस्कृत संस्थान में निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन और शोध संस्थान, दरभंगा में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने गेस्ट हाउस, चाहरदीवारी, बॉयज हॉस्टल और अन्य संरचनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन ने बताया कि संस्थान की चहारदीवारी का निर्माण 1060 मीटर लंबाई में पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस और आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान बीएसईआईडीसीएल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई और उनके त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग (मिड-डे मील), प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 20 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, मिड-डे मील से जुड़ी शिकायतें और अतिक्रमण हटाने के मामले प्रमुख रूप से शामिल थे। परिवादी स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। कई मामलों का मौके पर ही विभागीय स्तर पर समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और अधिकतम 7 दिनों में अनुपालन प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग में उपलब्ध कराया जाए।
आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 40 से अधिक फरियादी हुए शामिल जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 40 से अधिक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी।
जनता दरबार में खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, परिवहन और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। फरियादियों ने राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, परिवहन सेवाओं समेत अन्य प्रशासनिक समस्याएं रखीं।
कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर शीघ्र जांच एवं निवारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान एक छात्र द्वारा नाम और जन्मतिथि सुधार से संबंधित आवेदन पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिथिला संस्कृत संस्थान में निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन और शोध संस्थान, दरभंगा में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने गेस्ट हाउस, चाहरदीवारी, बॉयज हॉस्टल और अन्य संरचनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन ने बताया कि संस्थान की चहारदीवारी का निर्माण 1060 मीटर लंबाई में पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस और आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान बीएसईआईडीसीएल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


