दरभंगा में पैसे के विवाद में घर में घुसकर हमला:महिला-बच्चे समेत 10 लोग जख्मी; पुलिस पर आवेदन लेने से इनकार करने का आरोप

दरभंगा में पैसे के विवाद में घर में घुसकर हमला:महिला-बच्चे समेत 10 लोग जख्मी; पुलिस पर आवेदन लेने से इनकार करने का आरोप

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में पुराने बकाया पैसे के विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार महिलाओं और एक बच्ची समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान विक्रम पासवान (40), सुदामा देवी (48), तारा देवी, ममता देवी पासवान, राजगीर पासवान (28), अजय पासवान (19), जिगर पासवान (26), अविनाश पासवान (28), कोमल कुमारी (14) और श्यामला देवी (30) सहित अन्य के रूप में हुई है। पीड़ित विक्रम पासवान ने बताया कि उनके बड़े भाई कैलाश पासवान ने साल 2015 में हरिनगर निवासी हेमंत झा का मकान निर्माण किया था, जिसके एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया है। बार-बार मांग करने पर भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा सहित कई लोग एकजुट होकर घर में घुस आए और लाठी-डंडा व पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। पुलिस पर आवेदन लेने से इनकार करने का आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे कुशेश्वरस्थान थाना में आवेदन देने पहुंचे, तो पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पैसे के लेनदेन से जुड़े विवाद का लग रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इसे जातिगत रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीपीओ के अनुसार अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार का मामला प्रथम दृष्टया में सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में पुराने बकाया पैसे के विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार महिलाओं और एक बच्ची समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान विक्रम पासवान (40), सुदामा देवी (48), तारा देवी, ममता देवी पासवान, राजगीर पासवान (28), अजय पासवान (19), जिगर पासवान (26), अविनाश पासवान (28), कोमल कुमारी (14) और श्यामला देवी (30) सहित अन्य के रूप में हुई है। पीड़ित विक्रम पासवान ने बताया कि उनके बड़े भाई कैलाश पासवान ने साल 2015 में हरिनगर निवासी हेमंत झा का मकान निर्माण किया था, जिसके एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया है। बार-बार मांग करने पर भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा सहित कई लोग एकजुट होकर घर में घुस आए और लाठी-डंडा व पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। पुलिस पर आवेदन लेने से इनकार करने का आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे कुशेश्वरस्थान थाना में आवेदन देने पहुंचे, तो पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पैसे के लेनदेन से जुड़े विवाद का लग रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इसे जातिगत रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीपीओ के अनुसार अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार का मामला प्रथम दृष्टया में सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *