दलित उत्पीड़न मामले में दो सगे भाई अरेस्ट:गिरफ्तारी के डर से फरार थे, अब जेल भेजे गए

शेखपुरा। मंगलवार को स्थानीय एससी-एसटी थाना पुलिस ने दलित उत्पीड़न और मारपीट के एक पुराने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। एससी-एसटी थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला शेखपुरा शहर के बड़ी दरगाह मोहल्ले में हुए एक मामूली विवाद से संबंधित है। इस विवाद में अनुसूचित जाति के कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को काफी समय से इन आरोपियों की तलाश थी। गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर में ही छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद हबीब के पुत्र कलीमुद्दीन और फैयाज अहमद उर्फ भुट्टो के रूप में हुई है। ये दोनों सगे भाई हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को शेखपुरा जेल भेज दिया। शेखपुरा। मंगलवार को स्थानीय एससी-एसटी थाना पुलिस ने दलित उत्पीड़न और मारपीट के एक पुराने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। एससी-एसटी थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला शेखपुरा शहर के बड़ी दरगाह मोहल्ले में हुए एक मामूली विवाद से संबंधित है। इस विवाद में अनुसूचित जाति के कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को काफी समय से इन आरोपियों की तलाश थी। गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर में ही छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद हबीब के पुत्र कलीमुद्दीन और फैयाज अहमद उर्फ भुट्टो के रूप में हुई है। ये दोनों सगे भाई हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को शेखपुरा जेल भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *