छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में मंगलवार को आयोजित ‘रोबो रंबल’ के दूसरे दिन कैंपस पूरी तरह टेक्नोलॉजी और एडवेंचर के रंग में रंगा नजर आया। अलग-अलग गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेंट बॉल गेम ने सबसे ज्यादा रोमांच पैदा किया। स्टूडेंट्स ने हेलमेट और बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर एक-दूसरे पर पेंट बॉल्स से फायरिंग की। रंगों से भरे इन शॉट्स ने माहौल को पूरी तरह एडवेंचरस बना दिया। इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। बल्कि बुलेट छात्रों के कपड़े रंगीन हो गए। बुलेट की जगह गन में पेंट बॉल का यूज किया गया था। रोबो खेलते दिखे फुटबाल यूआईईटी के ओपन थिएटर में आयोजित ‘रोबो सॉसर’ गेम आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें दो रोबोट्स के बीच फुटबॉल मैच खेला गया, जहां स्टूडेंट्स रोबोट को कंट्रोल कर गोल करते नजर आए। यह मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र जुटे। हालांकि रोबोट का कंट्रोल स्टूडेंट्स के हाथों में रहा। विनर होने के बाद छात्रों ने कैंपस में हिप हिप हुर्रे बोलकर जश्न मनाया। कैंपस में चली कार्ट कार इसी के साथ कैंपस में टायरों से खास ट्रैक बनाकर गो-कार्टिंग कराई गई। स्टूडेंट्स ने कार्ट चलाकर स्पीड और कंट्रोल का मजा लिया। फन गेम्स में यह एक्टिविटी सबसे ज्यादा पसंद की गई। पूरे दिन चले इन इवेंट्स में टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जिसने स्टूडेंट्स के बीच उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।


