चित्रकूट में CDO ने निरीक्षण में 28 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित:10:15 बजे विकास भवन पहुंचे CDO, जिला विकास और समाज कल्याण के अधिकारी नहीं मिले

चित्रकूट में CDO ने निरीक्षण में 28 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित:10:15 बजे विकास भवन पहुंचे CDO, जिला विकास और समाज कल्याण के अधिकारी नहीं मिले

चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डी.पी. पाल ने 05 फरवरी 2026 को सुबह 10:15 बजे विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कुल 28 अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। CDO ने इसे उच्चाधिकारियों के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन बताया। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पाण्डेय और जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी अपने-अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिले। जिला विकास कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अतुल कुमार, कनिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद वर्मा और कनिष्ठ सहायक फारूख आजम भी गैरहाजिर पाए गए। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और SRLM कार्यालय का हाल
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में कनिष्ठ सहायक भयहरण यादव और कंप्यूटर प्रोग्रामर अतुल गुप्ता अनुपस्थित मिले। हालांकि डाटा एंट्री ऑपरेटर संजीव कुमार और विकास कुमार आकस्मिक अवकाश पर थे।
उ.प्र. राज्य आजीविका मिशन (SRLM) कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर विकास मिश्रा भी अनुपस्थित पाए गए। मनरेगा और समाज कल्याण कार्यालय में लापरवाही
मनरेगा सेल कार्यालय में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमित मिश्रा और लेखा सहायक शुभम मिश्र अनुपस्थित मिले, जबकि तकनीकी सहायक परमेश्वरी प्रसाद आकस्मिक अवकाश पर थे। समाज कल्याण कार्यालय में वरिष्ठ सहायक केवला प्रसाद, कनिष्ठ सहायक अंकुर कुशवाहा और कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार यादव कार्यालय से गायब पाए गए। कौशल मिशन और अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय भी जांच में
उ.प्र. कौशल मिशन कार्यालय में डीपीएम संदीप सिंह और रोहित नामदेव अनुपस्थित मिले, जबकि बीपीएम विश्वास जयसवाल आकस्मिक अवकाश पर थे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में अपर संख्याधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, बाबूलाल सिंह यादव, राकेश कुमार द्विवेदी, संजय कुमार गौड़, नंद कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक अजात शत्रु शर्मा और रितेश आनंद भी अनुपस्थित पाए गए। जिला पंचायत राज कार्यालय से भी कई कर्मचारी नदारद
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में चपरासी आनंद कुमार प्रजापति, ग्राम पंचायत अधिकारी परिवर्तन प्रताप सिंह, डीसी एसएलडब्ल्यूएम यशवंत यादव, अकाउंटेंट राहुल शुक्ला और कंप्यूटर ऑपरेटर कमलेश गुप्ता भी निरीक्षण के समय मौजूद नहीं थे। स्पष्टीकरण देने के निर्देश, कड़ी चेतावनी
मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *