छतरपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठेले को मारी टक्कर:14 वर्षीय बच्ची उछलकर गिरी; कार सवार दो युवक मौके से फरार

छतरपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठेले को मारी टक्कर:14 वर्षीय बच्ची उछलकर गिरी; कार सवार दो युवक मौके से फरार

छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिलहरी फोरलेन ब्रिज के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने हाथ ठेला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 14 वर्षीय अनुराधा सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो कार तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। कार ने सड़क किनारे चल रहे हाथ ठेला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास में मौजूद अनुराधा सोनकर उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। कार में सवार थे 2 युवक, मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो में दो युवक सवार थे। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *