चेस कैंडिडेट्स में प्रज्ञानानंदा ने ड्रॉ खेला:विमेंस में दिव्या ने वैशाली से बराबरी की; दूसरे राउंड के सभी मुकाबले ड्रॉ रहे

चेस कैंडिडेट्स में प्रज्ञानानंदा ने ड्रॉ खेला:विमेंस में दिव्या ने वैशाली से बराबरी की; दूसरे राउंड के सभी मुकाबले ड्रॉ रहे

साइप्रस के पाफोस में चल रहे FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने दूसरे राउंड में चीन के वेई यी के खिलाफ ड्रॉ खेला। दूसरे राउंड में सभी मुकाबले ड्रॉ रहे। विमेंस में दिव्या देशमुख ने वैशाली रमेशबाबू से ड्रॉ खेला। दो राउंड के बाद फैबियानो कारुआना, आर प्रज्ञानानंदा और जावोखिर सिंदारोव 1.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। काले मोहरों से दबाव बनाया, लेकिन मैच ड्रॉ रहा पहले राउंड में जीत के बाद प्रज्ञानानंदा ने दूसरे दिन भी अच्छा खेल दिखाया और काले मोहरों से वेई यी पर दबाव बनाया। हालांकि वेई यी ने अंत में शानदार वापसी कर मुकाबला बराबरी पर खत्म किया। प्रज्ञानानंदा के पास अतिरिक्त प्यादा था, लेकिन सफेद मोहरों की मजबूत स्थिति के कारण 46 चाल में ड्रॉ हुआ। अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे दूसरे राउंड में अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे। अनीश गिरि और फैबियानो कारुआना, जावोखिर सिंदारोव और मैथियास ब्लूबाउम के बीच भी मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और आंद्रेई एसिपेंको का मैच भी ड्रॉ रहा। जिनेर झू और कतेरीना लाग्नो का मुकाबला भी ड्रॉ रहा, जहां समय दबाव के बावजूद लाग्नो ने बराबरी हासिल की। बिबिसारा असाउबायेवा-अलेक्जेंड्रा गोन्याचकिना और झोंगयी तान-अन्ना मुझीचुक के मुकाबले भी ड्रॉ रहे। महिला वर्ग में दिव्या से बड़ा मौका चूका महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख के पास बढ़त लेने का मौका था, लेकिन वह वैशाली के खिलाफ जीत की स्थिति को भुना नहीं सकीं। समय दबाव में हुई गलती का फायदा उठाकर वैशाली ने वापसी की और मैच ड्रॉ करा लिया। टूर्नामेंट का महत्व कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और इसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन वर्ग का विजेता भारत के डी गुकेश से, जबकि महिला वर्ग की विजेता चीन की जू वेनजुन से मुकाबला करेगा। ————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *