बैतूल में चार थानों के प्रभारियों के तबादले:देवकरण डेहरिया फिर बने कोतवाली टीआई, प्रशिक्षु डीएसपी मुल्ताई भेजी गईं

बैतूल में चार थानों के प्रभारियों के तबादले:देवकरण डेहरिया फिर बने कोतवाली टीआई, प्रशिक्षु डीएसपी मुल्ताई भेजी गईं

बैतूल जिले में मंगलवार को पुलिस विभाग में तबादलों की नई सूची जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने चार थानों के प्रभारी स्तर के अधिकारियों के पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कोतवाली, गंज, शाहपुर और रानीपुर थानों के टीआई शामिल हैं। शाहपुर टीआई देवकरण डेहरिया को दोबारा कोतवाली टीआई बनाया गया है। इससे पहले भी वे 15 फरवरी 2024 से 16 नवंबर 2024 तक लगभग दस महीने कोतवाली प्रभारी रह चुके हैं। वहीं, निरीक्षक नीरज पाल को कोतवाली प्रभारी पद से हटाकर गंज थाना भेजा गया है। उन्हें 23 अक्टूबर 2025 को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया था। प्रशिक्षु डीएसपी सैफ़ा हाशमी, जो अब तक गंज थाना प्रभारी के रूप में प्रशिक्षण ले रही थीं, उन्हें वहां से हटाकर मुल्ताई एसडीओपी कार्यालय में अटैच किया गया है। अब वे एसडीओपी मुल्ताई के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इसके अतिरिक्त, रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे को शाहपुर थाने की कमान सौंपी गई है। रानीपुर में फिलहाल किसी नए अधिकारी की पोस्टिंग नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बैतूल में अपनी पदस्थापना के महज दो दिन बाद ही कोतवाली टीआई रविकांत डहरिया को लाइन हाजिर कर दिया था। वर्तमान में रविकांत डेहरिया, बबीता उइके और सरविंद धुर्वे जैसे टीआई स्तर के अधिकारी लाइन में हैं, जिन्हें पिछले छह महीनों से फील्ड पोस्टिंग नहीं मिल पाई है। पिछली बार एसपी ने 27 नवंबर को फेरबदल किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *